Skip to main content

Author: Yogacharya Dhakaram

Founder of YogaPeace Sansthan, Yogacharya Dhakaram is an internationally acclaimed yoga teacher and healer with over 30 years of experience. He has trained thousands of students in yoga and is known for his depth of knowledge and his ability to turn around lives with yoga.

स्कूलों में प्रारंभ हुआ आनंदम योग शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंटरनेशनल स्कूल आफ इनफॉर्मेटिवस एंड मैनेजमेंट (ISIM) में

‘हर घर आंगन योग’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में भक्ति योग, ज्ञान योग, राजयोग एवं कर्म योग के अनुभव साझा करते हुए प्यारे विद्यार्थियों व आदरणीय शिक्षकों के साथ योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान के साथ हास्य योग भी किया।
हम यूनिवर्सिटी के चांसलर माननीय डॉ. अशोक गुप्ता जी, रजिस्ट्रार डॉ. राखी गुप्ता जी एवं वरिष्ठ व्याख्याता भारती शर्मा जी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने भारत के ऋषि मुनियों की देन योग को हमारे देश के भविष्य प्यारे विद्यार्थी तक पहुंचाने का लोक कल्याणकारी कार्य किया….
– योगी मनीष भाई विजयवर्गीय
योग निदेशक, योगा पीस संस्थान
  

सर्वागींण समृद्धि योग

जयपुर (एजेंसी) । अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत समृद्धि योग आयोजित किया तथा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह आयोजन यूनियन फुटबॉल क्लब और ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रामनिवास बाग के यूनियन फुटबॉल क्लब ग्राउंड न. 2 में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेश कुमार ठकराल, प्रिंसिपल सेक्रेटरी यूथ एंड अफेयर्स मिनिस्ट्री राजस्थान सरकार, क्लब सचिव महिपाल स्वामी, महिला विश्वविद्यालय के CEO वेदांत गर्ग और डॉ हेमा बाफिला, समाजसेवी अनिल शर्मा और पदम भावसा, शशि अग्रवाल, पूर्व उपमहापौर मनोज भारद्वाज, ड्रग इंस्पेक्टर पुनम, योग गुरु ढकाराम, वरिष्ठ पत्रकार विस्वपाल सिंह भदौरिया और अर्पिता माथुर, विजयदीप, आशीष जोहरी सहित सैकड़ों बालिकाओं एवम नागरिकों ने बरसात के बीच योग किया। कार्यक्रम के संयोजक एवम क्लब कोऑर्डिनेटर अभिनव स्वामी ने सभी गणमान्य व्यक्ति को योग शिविर में भाग लेने और आयोजन के सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया । उल्लेखनीय है की 21 जून को राजकिय स्तर पर इसी यूनियन ग्राउंड में योग का आयोजन होगा। (बी. एन. एस )

जयपुर योग महोत्सव – 2023

जयपुर योग महोत्सव – 2023*

जयपुर का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे इस भाव के तहत माननीया महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर जी नगर निगम ग्रेटर की पहल पर आयोजित जयपुर योग महोत्सव 2023 के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्टी गिनती कार्यक्रमों की श्रृंखला में आगामी 20 जून को योगा पीस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे ओमकार ध्यान आनंदम योग शिविर में आप परिवार एवं मित्रों सहित सम्मलित हो योग के उच्चतम शिखर आनंद के अनुभव का लाभ ले शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं आत्मिक कल्याण की ओर कदम बढ़ाए ओर इसे अपने दिनचर्या का एक हिस्सा बनाए ….

योग महोत्सव में 2100 होंगे सम्मानित

दैनिक जयपुर 16-06-2023 भास्कर STEP जयपुर योग महोत्सव- 2023 • योग संकल्प मिस्ड कॉल नंबर एवं योग सेवा हेल्पलाइन नंबर होंगे जारी 5000 लोगों ने किया योगाभ्यास, योग महोत्सव में 2100 होंगे सम्मानित सोशल रिपोर्टर | जयपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उल्टी गिनती कार्यक्रम की श्रृंखला में जयपुर योग महोत्सव-2023 के तहत प्रतिदिन लगातार जयपुर के विभिन्न पार्कों में विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से योग शिविर हो रहे हैं। जयपुर योग महोत्सव- 2023 के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के बाद एक बड़े समारोह में 2100 योग प्रेमी सम्मानित होंगे। नगर निगम महापौर डॉ सौम्या गुर्जर, ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी सुषमा दीदी एवं महोत्सव के मुख्य समन्वयक योगी मनीष विजयवर्गीय ने गुरुवार को वैशाली नगर स्थित राजयोग केंद्र में पत्रकारों को बताया कि योग महोत्सव से पूर्व अब तक हुए विभिन्न शिविरों में करीब 5000 से अधिक नागरिकों ने योगाभ्यास किया है। ये संगठन दे रहे हैं सहयोग | जयपुर के नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, शांत मन एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए प्रतिदिन हो रहे योग शिविरों में ब्रह्माकुमारी, क्रीडा भारती, पतंजलि योग समिति, योगा पीस संस्थान, गायत्री परिवार, योगास्थली, अक्षरधाम स्वामिनारायण मंदिर, अक्षय पात्र, राजस्थान स्वास्थ्य योग, एकम प्रो, रश्मि योगा हाउस, फिट योगा, जयपुर योगा लीग, नर्सरी पार्क परिवार, नमन योगा आदि निशुल्क एवं निस्वार्थ सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं नियमित योग करने का संकल्प लेने वालों के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा। जिस पर मिस्ड कॉल देने वालों को शहर में योग के होने वाले कार्यक्रमों की सूचना भिजवाएंगे। साथ ही जो योग सीखना चाहते हैं अथवा योग से रोग निदान चाहते हैं, उनकी सहायता के लिए नगर निगम ग्रेटर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा। कल होगी योग समागम संगोष्ठी सुषमा दीदी ने बताया कि योग को अगले पायदान पर पहुंचाने में प्रयासरत जयपुर निगम ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में योग से वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर “योग समागम” संगोष्ठी शनिवार शाम 5 से 7 बजे तक ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र वैशाली नगर में होगी। इसके तहत योग के विभिन्न मार्गों यथा भक्ति योग, हठयोग राजयोग, ज्ञानयोग, कर्म योग आदि के माध्यम से लोक कल्याण करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों का एक मंच पर समागम होगा। इसके लिए जयपुर में योग को बढ़ावा देने वाली विभिन्न संस्थाओं को निमंत्रण भेज दिया है। इस मौके पर योग समागम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

दैनिक जयपुर

लोगों ने ओंकार नाद के सामूहिक उच्चारण से साथ किया योगाभ्यास जयपुर | नगर निगम ग्रेटर जयपुर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर जयपुर योग महोत्सव- 2023 के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्टी गिनती कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 दिन शेष रहते रविवार को वैशाली नगर स्थित नर्सरी पार्क में योग शिविर लगाया । ब्रह्माकुमारी अनामिका दीदी ने राजयोग ध्यान और हॉलिस्टिक योगा थैरेपिस्ट पूर्वी विजयवर्गीय ने नियमित योग से जुड़े वरिष्ठ जनों व सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि जो नागरिक जयपुर योग महोत्सव के अंतर्गत हो रहे शिविरों के साथ-साथ अपने स्तर पर छोटे से छोटे कार्यक्रम करेगा, उसे निगम स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

दैनिक बढ़ती दुनिया

योग सीखने देश-विदेश से 55 योग प्रेमी जयपुर आए…. मुस्कुराती हुई आनंदित दुनिया के लिए योगदान दीजिए: योग गुरु ढाकाराम बढ़ती दुनिया जयुपरा देश-विदेश में कई मायनों में अपनी विशेष पहचान रखने वाला जयपुर अब योग प्रशिक्षण में विशेषज्ञता के नाते विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है यह देखने को मिला जयपुर के योगा पीस संस्थान के शास्त्री नगर स्थित मुख्यालय परिसर पर अवसर रहा भारत सरकार आयुष मंत्रालय से मान्यता प्राप्त योग शिक्षक प्रशिक्षण (TTC टीचर्स ट्रेनिंग सर्टिफिकेट) कोर्स के नए सत्र का शुभारंभ जिसका उद्घाटन महर्षि पतंजलि की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल शर्मा, योगा पीस संस्थान के संस्थापक योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम, पुणे से – पधारे योगाचार्य चंद्रकांत पगारे एवम् संस्थान के योग निदेशक आध्यात्मिक वक्ता एवं लेखक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान की आचार्या मां सुषमा, डॉ. अरुण जोशी, महेंद्र शर्मा, अभिनव जोशी, आचार्य मुनींद्र आचार्य विशाल एवं इशिता सापकोटा ने विदेश से आए योग अभ्यार्थियों का तिलक एवं पुष्प से अभिनंदन किया एवं योग के क्षेत्र में योग गुरु ढाकाराम एवं समाजसेवी गोपाल शर्मा ने किया नव सत्र का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने कहा कि योग के तहत चित्त वृत्ति निरोध के माध्यम से ज्ञानेंद्रियों एवं कर्म इंद्रियों को साधा जा सकता है जो गुरु के सानिध्य में प्रशिक्षण एवं उनके प्रति विश्वास एवं श्रद्धा से संभव है, यह जयपुर का सौभाग्य है कि यहां योग गुरु ढाकाराम द्वारा महान सेवा कार्य किए जा रहे हैं जो आज देश-विदेश में योग के साथ जयपुर को भी गौरवान्वित कर रहे हैं। अब जयपुर में गोविंद देव जी मंदिर दर्शन के साथ योग गुरु अकाराम से आशीर्वाद के लिए भी लोग आ रहे हैं यह जयपुर का सौभाग्य भी है और पहचान भी योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम ने देश विदेश से आए विद्यार्थियों को कहा कि हम दुनिया अपने अनुभवों को साझा करते हुए योग अभ्यर्थियों के हर चेहरे पर शांति और आनंद की मुस्कान के लिए प्रयासरत है जो सिर्फ योग से ही संभव है। क्योंकि शरीर, मन और आत्मा इन तीनों स्तरों पर एक साथ रूपांतरण की एकमात्र पद्धति योग ही है अतः आइए मुस्कुराती हुई शांत और आनंदित दुनिया के लिए हम सब मिलकर अपना योगदान दें। संस्थान के योग निदेशक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने बताया कि भारत सरकार, आयुष मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त योगा पीस संस्थान के योग प्रशिक्षक पाठ्यक्रम के नव प्रशिक्षण सत्र में राजस्थान के अतिरिक्त अन्य 11 राज्यों गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बंगाल, हैदराबाद, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य को मार्ग निर्देशित एवं प्रोत्साहित किया। – प्रदेश के साथ अमेरिका, स्पेन, कजाकिस्तान से भी योग प्रेमी योग अभ्यार्थी करीब 7 माह के लिए योग की गहराइयों का अनुभव लेने जयपुर आए हैं प्रशिक्षण के पश्चात यह विद्यार्थी देश विदेश में योग की सेवाओं को फैलाएंगे। उद्घाटन सत्र के समापन पर योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम एवन योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने सभी की प्रति कृतज्ञता भाव व्यक्त करते हुवे मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा एवं योगाचार्य चंद्रकांत पांघरे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भारत की प्राचीन गुरु शिष्य परंपरा के तहत सभी आचार्यों एवं योग अभ्यर्थियों ने विश्व शांति एवं कल्याण की प्रार्थना के साथ हवन में आहुतियां समर्पित की

.

.

स्कूलों में प्रारंभ हुआ आनंदम योग शिविर

नंबरों-से-अधिक-महत्वपूर्ण-है-नैतिक-मूल्य-जिला-शिक्षा-अधिकारी
स्कूलों में प्रारंभ हुआ आनंदम योग शिविर
शिविर के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेंद्र कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग व्यक्ति में दया, करुणा प्रेम एवं मानवीयता लाता है अतः विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए, परीक्षा में अधिक नंबर आने से ज्यादा महत्वपूर्ण है नैतिक मूल्य, अतः ऐसे शिविर आज की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता योग प्रशिक्षक योगी मनीष भाई ने विद्यार्थियो को भारत की ऋषि परंपरा एवं प्राचीन योग को नियमित दिनचर्या में सम्मिलित करने के महत्व व उत्तम स्वास्थ्य के साथ उनकी दिव्य बुद्धि और स्मरण शक्ति में त्वरित लाभ व प्रभाव पर प्रकाश डाला एवं कहा कि योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम के मार्गदर्शन में योगा पीस संस्थान स्कूलों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों व शिक्षकों के यह शिविरों के माध्यम से सेवाओं के लिए प्रयासरत एवं प्रतिबद्ध है। कम उम्र में पिछले 9 वर्षों से योग से जुड़ी 18 वर्षीय योग प्रशिक्षिका हॉलिस्टिक योगा थैरेपिस्ट पूर्वी विजयवर्गीय ने योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का अनुभव करवा सभी को प्रेरित किया।
विद्यालय समिति के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह ने कहां की योग का लाभ हर विद्यार्थी और उनके परिवार को मिले इसके लिए हम ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे। विद्यालय की प्राचार्या सोनल शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
.
.

योगा पीस संस्थान; प्राणायाम व ध्यान के बारे में दी जानकारी

योगा पीस संस्थान; प्राणायाम व ध्यान के बारे में दी जानकारी SO VER PUBLIC SCHOO जयपुर | योगा पीस संस्थान के सहयोग से जयपुर के सेंट सोल्जर स्कूल में “आनंदम योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के मुख्य अतिथि महापौर सौम्या गुर्जर थी। योग गुरु योगाचार्य ढाका राम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हंसते मुस्कुराते नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान का अनुभव करवाया। इस अवसर पर विष्णु दत्त गुप्ता, सेंट सोल्जर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह वसरदार जसवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Dubai International ICAI Dubai Chapter

The ICAI Dubai (Institute of Chartered Accountants of India, Dubai ) Chapter Two held a workshop on the topic of tax talk. A session is Taken By Yogacharya DhakaRam ( Founder of Yogapeace Sansthan ) on Stress Management and How to Sit Perfectly ( Body Alignment) on a Chair At
Emirates International School Theatre, Jumeirah, Dubai, UAE.

And a Special Thank you To Harikishan Rankawat Bhai Sahab And Naveen Bhai Sahab For This beautiful moment.
.
.
#dubai#workshop#corporate#icaidubai#dubaiworkshop#dubaitour2023


जयपुर ने लगाए ठहाके

योग गुरु ढाकाराम एवं महापौर सौम्या गुर्जर की पहल
विश्व हास्य दिवस पर जयपुर ने लगाए ठहाके
विश्व हास्य दिवस पर योगा पीस संस्थान एवं जयपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में सिटी पार्क मानसरोवर में बड़ी संख्या में योग एवं हास्य प्रेमियों ने हास्य महोत्सव मनाया और लगाए जमकर सामूहिक ठहाके। हास्य महोत्सव- 2023 की मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहां की जयपुर की पहचान कई मायने में है इसमें एक कड़ी और जोड़ते हुए अब हम सब “मुस्कुराता हुआ जयपुर, स्वस्थय जयपुर” भी पहचान बने इस ओर आगे बढ़ते हुए हम जल्द ही जयपुर नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और पार्क में योग शिविरों का आयोजन योगाचार्य ढाकाराम जी के मार्गदर्शन में करने जा रहे हैं, इस लोक कल्याणकारी कार्य के लिए हम विभिन्न योग संस्थान, सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानो को सहभागिता के लिए आमंत्रित करते हैं।
हास्य महोत्सव के आयोजक योगा पीस संस्थान के संस्थापक योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम ने योग महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए कहा की विश्व का हर चेहरा हंसता मुस्कुराता हुआ हो इस लक्ष्य के लिए हम योग के माध्यम से हर व्यक्ति के स्वस्थ शरीर, शांत मन और आनंदित आत्मा के प्रयोग एवं अभ्यास की सेवाओं लिए प्रतिबद्ध है, यह हास्य महोत्सव उसी दिशा में एक कदम है।
योगा पीस संस्थान के योग निदेशक, आध्यात्मिक वक्ता एवं लेखक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने कहा की भारत सरकार आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्टी गिनती कार्यक्रमों की श्रंखला में संस्थान द्वारा हर दिन योग पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम हम कर रहे हैं जिसने हमें विभिन्न संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है और जनसामान्य की जागरूकता भी बढ़ रही है। बताया कि इस अवसर पर हुई हास्य प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा निर्णायक मंडल के अध्यक्ष सुजोक चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ अशोक कोठारी, डॉक्टर अरुण जोशी एवम् जयपुर योगा के सचिव अभिनव जोशी ने की। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता टीमों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी योगाचार्य ढाकाराम, महापौर सौम्या गुर्जर, महोत्सव के विशिष्ट अतिथि आयुष मंत्रालय, आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त निदेशक डॉ जितेंद्र कोठारी, क्रीड़ा भारती के मेघ सिंह, लोटस डेरी के पवन अग्रवाल, नवनीत प्राकृतिक चिकित्सा आश्रम के रजनीश बोहरा ने प्रदान की। अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत फिट योगा के अरविंद सिंह, चित्रकूट एकं योगा के महेंद्र शर्मा, एकम योगा प्रो की योगिनी अलका आत्रे, मंगल योगा जोधपुर के योगी मंगल, योगी आशीष कोठारी, योग शिरोमणि मुनीन्द्र, आचार्य विशाल मोदी, योगी भावेश ने किया।
कार्यक्रम का मुस्कुराता हुआ संचालन योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने किया। योग महोत्सव के लिए आमजन में इतना उत्साह था कि प्रातः 5:30 बजे सिटी पार्क पहुंचे सैकड़ों हास्य योग प्रेमी चिलचिलाती धूप में भी 9:00 बजे तक हंसते मुस्कुराते कार्यक्रम में बने रहे इस अवसर पर विशेष रूप से बच्चों के साथ वरिष्ठ जनों ने भी खूब ठहाके लगाए।
.
.