Skip to main content

Author: Yogacharya Dhakaram

Founder of YogaPeace Sansthan, Yogacharya Dhakaram is an internationally acclaimed yoga teacher and healer with over 30 years of experience. He has trained thousands of students in yoga and is known for his depth of knowledge and his ability to turn around lives with yoga.

योगाचार्य ढाकाराम ने दी मुस्कुराने की चाबी

जयपुर के आराध्य मंदिर श्री गोविंद देवजी में अब नियमित सुबह 6 से 7 बजे तक योग अभ्यास प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में भक्तों के बेहतरीन स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए योग गुरु ढाकाराम की शिष्या किरण घीया योग अभ्यास का प्रशिक्षण देंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया है।

मंदिर प्रांगण में इसकी शुरुआत योगपीस संस्थान की ओर से आनंदम योग शिविर में योगाचार्य योग गुरु ढाकाराम, आनंदम योग शिविर प्रकल्प के राष्ट्रीय प्रमुख मोटिवेशनल स्पीकर योगी मनीष भाई विजयवर्गीय, योग प्रशिक्षक योगिनी किरण घीया, शिविर संयोजक सीए दिनेश विजयवर्गीय और समाज सेवी राकेश गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर की।

योगाचार्य ढाकाराम ने दी मुस्कुराने की चाबी
योगपीस संस्थान के योग निदेशक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने बताया- शिविर में योगाचार्य ढाकाराम ने स्वस्थ शरीर के लिए योगाभ्यास, शांत मन के लिए प्राणायाम और आध्यात्मिक उन्नति के लिए ध्यान करवाया। साथ ही भक्तों को सदा मुस्कुराने की चाबी देते हुए कहा- आप सभी यूनीक हैं। इस स्वमान में रह सदैव मुस्कुराते रहें।

शिविर में जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, शरद खंडेलवाल, राजस्थान पत्रिका के जीएम विश्व पाल सिंह भदोरिया, टीम बलवंत व्यायामशाला के गुरु सुमेर सिंह, संचालक भगत सिंह राठौड़ एस एल विजय और योग विभूति योगिनी पूर्वी विजयवर्गीय सहित सैकड़ो भक्तों ने योगाभ्यास और प्राणायाम के बाद यूनिवर्सल प्रेयर शिवा शिवा जय जय शिवा पर झूमते हुए भक्ति योग का आनंद लिया। मुस्कुराने की चाबी मिलने पर खूब ठहाके भी लगाए।

ओशो डायनेमिक मेडिटेशन पोस्ट का विमोचन डॉ. सुधीर भंडारी ने किया

आगामी 7 एवं 8 अक्टूबर को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में होने जा रहे एस.के. वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट के अवसर पर योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम द्वारा योगपीस संस्थान के आनंदम प्रकल्प के तहत ओशो डायनेमिक मेडिटेशन करवाया जाएगा, इस ध्यान शिविर के पोस्टर का विमोचन एसएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जयपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं चिकित्सक डॉ. सुधीर भंडारी, योगाचार्य ढाकाराम एवं आनंदम प्रकल्प के राष्ट्रीय प्रमुख योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने किया।

नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

योगपीस संस्थान के योग निदेशक योगी मनीष भाई ने बताया कि ओशो डायनेमिक मेडिटेशन स्वस्थ तन, शांत मन एवं आत्मिक आनंद की एक अद्भुत विधि है जिसका अनुभव हेल्थ एंड वैलनेस के महाकुंभ में 8 अक्टूबर को प्रातः 6:00 बजे से योगाचार्य ढाकाराम के सानिध्य में साधाक लेंगे, शिविर सभी के लिए नि:शुल्क परंतु रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनिवार्य रखा गया है। शिविर के संयोजक अरविंद सेजवान, डॉ. अभिनव जोशी, सहसंयोजक अल्का आत्रेय, आशीष कोठारी एवं योगपीस संस्थान के शास्त्री नगर स्थित मुख्यालय के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

+91-9309333662

योगाचार्य ढाकाराम को ‘समाज रत्न – 2023’ सम्मान से अलंकृत किया है।

योगाचार्य ढाकाराम को ‘समाज रत्न – 2023’ सम्मान से अलंकृत किया है।
राजस्थान जन मंच ट्रस्ट के तत्वावधान व परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति के सहयोग से 26वां ‘समाज रत्न-2023 सम्मान समारोह एमआई रोड स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में
आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि सोलर पावर विशेषज्ञ राकेश विश्वास, गीता पाठी आध्यात्मिक विभूति भगवान गट्टाणी, प्रसिद्ध समाजसेवी आरके अग्रवाल, अभय नाहर, परमार्थ व आध्यात्मिक समिति के श्याम विजय ने योगाचार्य ढाका को साफा पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
आयोजक राजस्थान जन
मंच ट्रस्ट के कमल लोचन ने बताया कि देशभर से 429 प्रविष्टियां सम्मान के लिए प्राप्त हुई थीं, देश-विदेश में योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए योग गुरु ढाकाराम का सम्मान हम सब के लिए गौरव की अनुभूति रहा। हाल में उन्हें राज्यपाल कलराज मिश्र ने योग विभूति सम्मान प्रदान किया था।
.
.
#समाजरत्न #समाजरत्न2023

योगाचार्य ढाकाराम के वैश्विक प्रार्थना वीडियो की लॉन्चिंग

राजस्थान स्टेटमेंट….✒️
योगाचार्य ढाकाराम के वैश्विक प्रार्थना वीडियो की लॉन्चिंग
योग गुरु को राज्यपाल एवं महापौर द्वारा योग विभूति सम्मान
भारत सरकार द्वारा आईडीवाई 2023 के लिए इस वर्ष की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” से प्रेरित, प्रसिद्ध योगाचार्य ढाकाराम द्वारा निर्देशित “शिवा शिवा जय जय शिवा….” वैश्विक प्रार्थना (यूनिवर्सल प्रेयर) वीडियो की लॉन्चिंग जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर ने जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित जयपुर योग महोत्सव सम्मान समारोह के अवसर पर की। महापौर ने कहा कि यह प्रार्थना सभी धर्मों सभी जातियों एवं सभी देशों के नागरिकों को एक सूत्र में बंधने की प्रेरणा देगी। समारोह में योगाचार्य ढाका राम को प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र, महापौर सौम्या गुर्जर एवं कमिश्नर महेंद्र सोनी ने योग विभूति सम्मान से सम्मानित किया।
वैश्विक प्रार्थना लॉन्चिंग के अवसर पर योगाचार्य ढाकाराम ने अपील करते हुए कहां की यह वैश्विक प्रार्थना विश्व परिवार का मुस्कुराता हुआ गीत बन पूरी दुनिया को मुस्कुराते हुए जुड़ने और जोड़ने का एक प्रयास है, आप सभी इसमें सहभागी बने।
समारोह के मुख्य समन्वयक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने बताया कि प्रार्थना वीडियो का संगीत का यूएस में सूजन कार्की ने, गायन और मिक्सिंग नेपाल में राम हरि पटेल और दिनेश श्रेष्ठ ने, वीडियोग्राफी सुधीर कुमावत एवं राजेश स्वामी ने, एडिटिंग विष्णु शर्मा एवं निर्माण भारत में मनीष मीडिया के माध्यम से योगापीस संस्थान द्वारा किया गया। लॉन्चिंग से पूर्व मंच संचालन करते हुए योगपीस संस्थान के योग निदेशक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने कहा कि संस्थापक के संस्थापक योगाचार्य ढाकाराम द्वारा निर्देशित यह वैश्विक प्रार्थना वैश्विक शांति, एकता एवं सद्भावना की दिशा में सभी धर्मों का सम्मान करते करते हुए तेजी से विश्व गुरु बनने की दिशा में उसके कदमों में सहभागि सिद्ध होगी।
इस अवसर पर जयपुर नगर निगम के प्रथम महापौर मोहनलाल गुप्ता, क्रीड़ा भारती के प्रदेश संयोजक मेघ सिंह, पतंजलि योग समिति राजस्थान के अभिभावक योगाचार्य कुलभूषण बैराठी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी, पंडित विनोद कृष्ण शास्त्री सहित योग के क्षेत्र में कार्य कर रही सैकड़ो विभूतियां एवं जयपुर के गणमान्य नागरिक साक्षी रही।

योगाचार्य ढाकाराम को ‘समाज रत्न – 2023’ सम्मान से अलंकृत किया है।

जयपुर योगा लीग में 11 राज्यों के 550 बाल योगी सम्मलित योग के क्षेत्र में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का भारी रुझान

जयपुर। दो दिवसीय सांतवी जयपुर योगा लीग सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में प्रारंभ हुई, जिसका शनिवार को दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मंदिर श्री गोविंद देव जी के महंत मानस गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि अक्षय पात्र हरे कृष्णा हरे रामा मिशन के कृष्णपाद प्रभु एवं जयपुर योगा लीग के संरक्षक एवं ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
अतिथि देवो भव की सनातन परंपरा के तहत हरियाली पौधे के साथ अतिथियों का स्वागत जयपुर योग लीग के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा, सचिव डॉ. अभिनव जोशी, विख्यात योगाचार्य ढाकाराम पुणे से पधारे वरिष्ठ योगाचार्य, चन्द्रकान्त पंधारे एवं योगापीस संस्थान के योग निदेशक मोटिवेशनल स्पीकर योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने किया। सत्र के शुभारंभ में योग गुरु ढाकाराम द्वारा निर्देशित वैश्विक प्रार्थना शिवा शिवा जय जय शिवा के
पोस्टर का विमोचन एवं री लॉन्चिंग भी हुई जिस पर बाल योगीयों की योगाभ्यास प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित किया।
जयपुर योगा लोग के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सचिव डॉ. अभिनव जोशी एवं योगाचार्य ढाकाराम ने बताया कि विगत १ वर्षों से लगातार योगाभ्यास कि यह प्रतियोगिताएं हो रही है जिसमें इस बार 11
राज्यों के करीब 550 योग विद्यार्थी भाग लेने जयपुर आए हैं, 2 दिनों में विभि चरणों में योगासन प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। दो दिवसीय आयोजन के मुख्य समन्वयक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने बताया कि रविवार को समारोह के सत्रों में जयपुर को
महापौर सौम्या गुर्जर, मुख्य खेल अधिकारी
राजस्थान वीरेंद्र पूनिया, समाजसेवी रवि प्रकाश महिंद्रा, गोपाल सैनी, अशोक कोठारी, राहुल मंगल, सत्येंद्र नारायण, सौरभ तांबी, कीर्तन मेहता अखिलेश नायणी आदि सम्मिलित हो 5 वर्ष से 65 वर्ष के योग अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित एवं विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
मुख्य अतिथि मानस गोस्वामी ने योग की यात्रा पर आगे बढ़ रहे बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं जयपुर में योग पर इतने विराट कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए आयोजकों को बधाई दी। कृष्ण पार्क प्रभु नाम जप की महिमा बताते हुए हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन करवाया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने कहां की योग के माध्यम से निः स्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा और आराधना के भाव बच्चों में जागृत हो ऐसा हमारा प्रयास है, देशभर से आए सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का
संचालन मोटिवेशनल स्पीकर योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
.
.

#जयपुरयोगालीग #जयपुरयोगालीग2023 #जयपुरयोगालीग

Rajsamand Bhaskar

स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग जरूरी : ढाकाराम
जयपुर (कासं)।
छत्तीगढ़ के रायपुर स्थित राजनांदगांव के जैन बगीचा प्रांगण में सम्यग्दर्शना श्री जी महाराज के सानिध्य में
रायपुर में आयोजित
हुआ योग शिविर
ढाकाराम सापकोटा योग कराया व विभिन्न आसानों से होने वाले लाभों से योगाभ्यार्थियों को अवगत कराया।

Samrat-Samchar

भाविप एवं भारतीय जैन संघठन के तत्वावधान में आयोजित योग कार्यशाला में भाग लेते संभागी।योग कार्यशालाब्यूरो/ नवज्योति, राजसमंद। भारत विकास परिषद एवं भारतीय जैन संघठन के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यशाला का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योगाचार्य ढाकाराम के सानिध्य में किया गया। परिषद आक्ष संजय सभारतीय संघटना आशराजसमंद में कार्यशाला में योगाभ्यास करते महिला-पुरुषराजसमंद, भारत विकास परिषद एवं भारतीय जैन संगठन के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यशाला का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योगाचार्य ढाकाराम के सानिध्य में होटल केशव इन में किया गया। परिषद अध्यक्ष संजय साममुखा एवं भारतीय जैन संगठन के अध्यक्ष कमलेश कच्छारा ने योगाचार्य का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में योगाचार्य द्वारा विभिन्नप्रकार के योग के अभ्यास कराए एवं जीवन में खुश रहने के लिए विशेष बातें बताई गई। इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश मित्तल, परिषद सचिव सुरेश माल, कोषाध्यक्ष प्रदीप एवं जैन संगठन अध्यक्ष कमलेश कच्छारा एवं भूपेंद्र चोरड़िया सहित समाज के पुरुष एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। संचालन डॉ. वीरेंद्र महात्मा ने किया

योग गुरु ढाकाराम को मिला कर्मयोगी सम्मान

शिक्षा, चिकित्सा, कला, योग आदि विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से सनातन धर्म, संस्कृति, अध्यात्म व श्रीमद्भगवद गीता के आधार पर कार्य करते हुए जन-जन को प्रेरित करने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान में महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में कर्म योगी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह संयोजक पवन टांक ने बताया कि योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाखों लोगों को लाभान्वित करने वाले योगापीस संस्थान के संस्थापक योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम का सम्मान किया गया। यह सम्मान योग गुरु को ऋषिकेश से आए ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी प्रबुद्धानंद सरस्वती के पावन सानिध्य में भारतीय हिंदी साहित्य परिषद के चांसलर डॉ. एचसी गणेशिया, दयानंद आश्रम ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी साक्षात्कृतानंद सरस्वती व समारोह के आयोजक आचार्य ईश्वरनंदा ने प्रदान किया। इस अवसर पर योगापीस संस्थान के योग निदेशक आध्यात्मिक वक्ता व लेखक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।

Yoga Camp organized in Jaipur City

Yoga Camp organized in Jaipur City Jaipur (Agency): Celebrating International Yoga Week, Samridhi Yoga was organized and a free medical camp was organized. The event was organized under the joint collaboration of Union Football Club and Jyoti Vidyapeeth Women’s University on Monday at Union Football Club Ground no. Done in 2. The chief guest in the program Naresh Kumar Thakral, Principal Secretary Youth and Affairs Ministry Government of Rajasthan, Club Secretary Mahipal Swami, CEO of Women’s University Vedant Garg and Dr. Hema Bafila, social workers Anil Sharma and Padam Bhavsa, Shashi Agarwal, former Deputy Mayor Manoj Bhardwaj, Drug Inspector Poonam, yoga guru Dhakaram senior journalist Viswapal Singh Bhadauria and hundreds of girls and citizens including Arpita Mathur, Vijaydeep, Ashish Johri performed yoga in the midst of rain. Program coordinator Abhinav Swami thanked all the dignitaries for participating in the yoga camp and making the event successful. It is noteworthy that on June 21, Yoga will be organized at the state level in this coordinator and club Union Ground.