Founder of YogaPeace Sansthan, Yogacharya Dhakaram is an internationally acclaimed yoga teacher and healer with over 30 years of experience. He has trained thousands of students in yoga and is known for his depth of knowledge and his ability to turn around lives with yoga.
ISH YOG o YOGA & ACADEMY CENTER WELLNESS We cordially invite you on the auspicious occasion of Holi Milan Samaroh Join us 74, Mithila Vihar -A, Mansarovar 18 March 2023 5-7 PM
समर्पण संस्था के 13 वें रक्तदान शिविर में 196 युनिट रक्त एकत्रित विशेष गरिमा जयपुर । मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा रविवार को प्रताप नगर सेक्टर 11 स्थित सामुदायिक केन्द्र में आयोजित 13 वें विशाल रक्तदान शिविर में कुल 196 युनिट रक्त एकत्रित किया गया । शिविर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक द्वारा 76, राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा 60 व स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा 60 युनिट रक्त एकत्रित किया गया । शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बनवारी लाल शर्मा ने अन्य अतिथियों व संस्था पदाधिकारियों के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर + अच्छा स्वास्थ्य व भलाई ÷ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के साथ विषय पर एक पीपीटी प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया । संगोष्ठी मे मुख्य + अतिथि न्यायमूर्ति बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य समस्त सुखों का आधार है । स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है । उन्होंने कहा कि + अच्छे स्वास्थ्य से मन में उत्साह व उमंग रहती है। धन से वस्तुयें खरीद सकते है लेकिन उनका उपयोग अच्छे स्वास्थ्य पर निर्भर करता है इस अवसर पर मुख्य वक्ता योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम ने कहा कि खाने के लिए भोजन और पीने के लिए पानी के इंतजाम के लिए व्यक्ति जीवन की अधिकांश ऊर्जा एवं समय लगा देता है जबकि सर्वाधिक महत्वपूर्ण सांसे हैं । प्राण वायु हैं । जो परमात्मा ने हमें निशुल्क उपलब्ध करवायी है । जीवन में यदि स्वास्थ्य, शांति और आनंद प्राप्त करना है तो प्राणों पर ध्यान देकर दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना होगा । संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही पूर्व जिला न्यायाधीश सुश्री उर्मिला वर्मा ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है |इससे अनेक व्यक्तियों को जीवनदान मिलेगा। यह रक्तदान शिविर संस्था के मुख्य संरक्षक कमल नयन खण्डेलवाल के पिता स्वर्गीय पन्ना लाल खण्डेलवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से उपहार के रूप में हेलमेट व प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये गये । इस अवसर सेवानिवृत्त आईएएस पी सी बेरवाल व डॉ. बी. एल. जाटावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा ने किया ।
जया किशोरी युवाओं की प्रेरणा है – योगाचार्य ढाकाराम
विद्याधर नगर में 2 से 5 मार्च रंगरसिया आयोजन
विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी द्वार जयपुर के विद्याधर नगर सेक्टर 7 स्थित अग्रसेन पार्क के सामने 2 से 5 मार्च तक विद्याधर नगर स्टेडियम आयोजन समिति जयपुर द्वारा आयोजित होने जा रहे नानी बाई रो मायरो के पोस्टर का विमोचन करते हुए योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम ने कहा कि जया किशोरी के बचपन से उदित भक्ति भाव ने उन्हें एक आधुनिक युवा कथावाचक के रूप में देश विदेश में विख्यात किया है वे धर्म और भक्ति के आधार पर करोड़ों युवाओं की प्रेरणा बन गई है, आधुनिक समय की युवा मोटिवेशनल आईकॉन बनी जया किशोरी जी के पोस्टर का विमोचन करते हुए मुझे खुशी है,उनका जयपुर आगमन धर्म प्रेमियों के लिए सात्विक ऊर्जा के साथ धार्मिक उल्लास उमंग का सेतु बनेगा। भक्ति की पवित्र अभिव्यक्ति है जया किशोरी – योगी मनीष भाई पोस्टर विमोचन के अवसर पर योगा पीस संस्थान के योग निदेशक आध्यात्मिक वक्ता एवं लेखक योगी मनीष भाई ने कहा की भक्ति की पवित्र अभिव्यक्ति है जया किशोरी। नानी बाई को मायरो आयोजन समिति के अनिल संत (एडवोकेट) नरेंद्र कविया (अध्यक्ष, राजस्थान पटवार संघ) एवम उत्तम पोद्दार को संस्थान के शिक्षा प्रकोष्ठ एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ परिसर का भ्रमण करते हुए सेवाओं की जानकारी प्रदान की इस अवसर पर योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम ने उन्हें एक कदम स्वास्थ्य से आनंद की ओर पुस्तिका भेंट करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया ।
आयोजन समिति के अनिल संत (अधिवक्ता) ने बताया कि 5 मार्च को आकांक्षा शर्मा और अन्य शेखावटी कलाकारों द्वारा होली धमाल कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। आपको बता दें कि जया किशोरी कथा से प्राप्त हुए पैसों का बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान में दान कर देती हैं। यह संस्थान दिव्यांग लोगों की सेवा करता है। इसमें विशेष तौर पर दिव्यांगों की आर्थिक मदद की जाती है। साथ ही उनके रोजगार और खाने-पीने की भी व्यवस्था की जाती है।
Smile Moment Lovely children It is a pleasure to welcome all of you to the Jaipur Marathon in the land of Rajasthan, Jaipur, which is our pride and joy. We invite you to take part in this and make our Jaipur famous around the world. We should call it the Jaipur International Marathon, so please participate in this marathon with your families and friends and brighten our Jaipur’s name. Since the whole YOGAPEACE family is running, register your name at the YOGAPEACE institute or go directly to the link of the Jaipur Marathon and register your name. You can also find details about our classes & culture at www.yogapeace.org. To get regular updates, You can join us on the following:
“पूजनीय पिताजी की 104 वी ज्वांती पर उनकी पावन स्मृति में योगा पीस संस्थान, एकम योगा, भारतीय जैन संघटना पिंक सिटी, स्वर्गीय श्री विजय राज कोठारी (VRK) चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर, देने का सुख परिवार, अभिभावक एकता संघ राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस पुनीत कार्य में मुस्कुराते हुए सहयोग प्रदान करें”
*- योगाचार्य ढाकाराम*
*ब्लड डोनेशन कैंप*
*दिनांक :- 31 जनवरी 2023*
*समय:- प्रात: 09:00 से 2:00 बजे*
*स्थान: *योगा पीस संस्थान*
साइंस पार्क के पीछे, सुभाष नगर, शास्त्री नगर , जयपुर
“आइए हम सब मिलकर *रक्तदान जीवनदान* की इस कल्याणकारी मुहिम में स्वयं रक्तदान करें तथा अपने परिवार जनों एवं मित्रों को भी प्रेरित कर *देने के सुख* अनुभव करवाएं साथ ही उन्हें पुण्य कर्म संचित का अवसर प्रदान करें”
“पूजनीय पिताजी की 104 वी ज्वांती पर उनकी पावन स्मृति में योगा पीस संस्थान, एकम योगा, भारतीय जैन संघटना पिंक सिटी, स्वर्गीय श्री विजय राज कोठारी (VRK) चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर, देने का सुख परिवार, अभिभावक एकता संघ राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस पुनीत कार्य में मुस्कुराते हुए सहयोग प्रदान करें”
*- योगाचार्य ढाकाराम*
*ब्लड डोनेशन कैंप*
*दिनांक :- 31 जनवरी 2023*
*समय:- प्रात: 09:00 से 2:00 बजे*
*स्थान: *योगा पीस संस्थान*
साइंस पार्क के पीछे, सुभाष नगर, शास्त्री नगर , जयपुर
“आइए हम सब मिलकर *रक्तदान जीवनदान* की इस कल्याणकारी मुहिम में स्वयं रक्तदान करें तथा अपने परिवार जनों एवं मित्रों को भी प्रेरित कर *देने के सुख* अनुभव करवाएं साथ ही उन्हें पुण्य कर्म संचित का अवसर प्रदान करें”