स्कूलों में प्रारंभ हुआ आनंदम योग शिविर




The celebration of Yoga Mahotsav: 50 Days Countdown to International Day of Yoga, 2023, was enthusiastically supported by the citizens of Jaipur at Shri Bhawani Niketan Shiksha Samiti, Sikar Road.

शुक्रिया जयपुर….


शुक्रिया जयपुर….

खुशियों का बैंक जयपुर में प्रारंभ कलम ए राजस्थान जयपुर। समाज के निर्धन और जरूरतमंद तबके के हितार्थ जयपुर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानसरोवर में खुशियों के बैंक सेवा प्रकल्प की शुरुआत की है। आयोजक सेवा सुख संस्थान के संस्थापक चंद्रेश शर्मा ने बताया कि खुशियों की बैंक कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविख्यात योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम तथा आध्यात्मिक वक्ता एवं लेखक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने किया। उद्घाटन के अवसर पर योग गुरु ढाकाराम ने चंद्रेश शर्मा को माल्यार्पण करते हुवे कहा कि बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी ओर मुस्कान लाने का प्रयास मानव सेवा है, इस कार्य के लिए योगा पीस संस्थान सदैव सहयोग करेगा। देने का सुख संस्थान परिवार के संस्थापक योगी मनीष भाई विजयवर्गीय ने कहा कि ”निस्वार्थ सेवा भाव हो तो हर व्यक्ति अपना लगता है, दे कर देखो अच्छा लगता है सेवा सुख संस्थान के संस्थापक चंद्रेश शर्मा ने कहा कि खुशियों का बैंक प्रकल्प के तहत किसी भी व्यक्ति परिवार अथवा संस्था के पास जो भी पदार्थ आवश्यकता से अधिक है, उसे एकत्रित करके समाज की निर्धन एवं जरूरतमंद तबके तक पहुंचा उनके जीवन में खुशी का संचार किया जाए। संस्था के संरक्षक सुशील मोहन शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर विशेष रूप से सामाजिक कार्यकर्ता राकेश शर्मा, दुष्यंत गौतम, ऋितेश गौतम, विपिन सिंह, सरजीत सिंह संजय सक्सेना, चर्चित, ललीत गुप्ता जी उपस्थित रहे, मंच संचालन जगदीश पंचारिया ने किया।
योगाचार्य ढाकाराम जन सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं : खाचरियावास कानून व्यवस्था जयपुर। योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम जनता के स्वास्थ्य के प्रति सेवा भाव से वर्षों से कार्य कर रहे हैं, इससे जयपुर और प्रदेश का गौरव बढ़ा है, मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि स्वास्थ्य के साथ सुख, शांति और आनंद के लिए योग गुरु ढाकाराम का योगदान महत्वपूर्ण है यह विचार राजस्थान सरकार की मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने योगा पीस संस्थान परिसर शास्त्री नगर में आयोजित होली स्नेह मिलन के अवसर पर सार्वजनिक रूप से – व्यक्त किए। योगाचार्य ढाकाराम ने कहा कि जीवन के सभी रंगों के बीच सभी के चेहरे सदैव खिलते, हंसते मुस्कुराते रहे इसके लिए योगा पीस संस्थान परिवार सेवा प्रयास पिछले करीब 30 वर्षों से कर रहा है जो आज देश- विदेश में फैल रहा है, यह सभी के सहयोग से जारी रहेगा। संस्थान के योग निदेशक योगी मनीष भाई ने बताया कि योग प्रशिक्षण एवं योग से रोग निदान के लिए जयपुर सहित देशभर के कोने-कोने से पधारे योग साधकों, अभ्यार्थियों एवं योग प्रेमियों के साथ-साथ विदेशी अतिथियों ने पारंपरिक गीत संगीत के बीच फूलों के साथ साथ चंदन केवड़ा इत्रो साथ होली स्नेह मिलन बनाया। समारोह में सम्मिलित हुए विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति के तहत होली रास एवं पारंपरिक राधा कृष्ण रास नृत्य को बहुत सराहा व इसमें सम्मिलित होते हुए लुफ्त उठाया।

समर्पण संस्था के 13 वें रक्तदान शिविर में 196 युनिट रक्त एकत्रित विशेष गरिमा जयपुर । मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा रविवार को प्रताप नगर सेक्टर 11 स्थित सामुदायिक केन्द्र में आयोजित 13 वें विशाल रक्तदान शिविर में कुल 196 युनिट रक्त एकत्रित किया गया । शिविर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक द्वारा 76, राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा 60 व स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा 60 युनिट रक्त एकत्रित किया गया । शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बनवारी लाल शर्मा ने अन्य अतिथियों व संस्था पदाधिकारियों के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर + अच्छा स्वास्थ्य व भलाई ÷ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के साथ विषय पर एक पीपीटी प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया । संगोष्ठी मे मुख्य + अतिथि न्यायमूर्ति बनवारी लाल शर्मा ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य समस्त सुखों का आधार है । स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है । उन्होंने कहा कि + अच्छे स्वास्थ्य से मन में उत्साह व उमंग रहती है। धन से वस्तुयें खरीद सकते है लेकिन उनका उपयोग अच्छे स्वास्थ्य पर निर्भर करता है इस अवसर पर मुख्य वक्ता योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम ने कहा कि खाने के लिए भोजन और पीने के लिए पानी के इंतजाम के लिए व्यक्ति जीवन की अधिकांश ऊर्जा एवं समय लगा देता है जबकि सर्वाधिक महत्वपूर्ण सांसे हैं । प्राण वायु हैं । जो परमात्मा ने हमें निशुल्क उपलब्ध करवायी है । जीवन में यदि स्वास्थ्य, शांति और आनंद प्राप्त करना है तो प्राणों पर ध्यान देकर दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना होगा । संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही पूर्व जिला न्यायाधीश सुश्री उर्मिला वर्मा ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है |इससे अनेक व्यक्तियों को जीवनदान मिलेगा। यह रक्तदान शिविर संस्था के मुख्य संरक्षक कमल नयन खण्डेलवाल के पिता स्वर्गीय पन्ना लाल खण्डेलवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से उपहार के रूप में हेलमेट व प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये गये । इस अवसर सेवानिवृत्त आईएएस पी सी बेरवाल व डॉ. बी. एल. जाटावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा ने किया ।


न्यूज़: विचार टाइम्स….✒️
जया किशोरी युवाओं की प्रेरणा है – योगाचार्य ढाकाराम
विद्याधर नगर में 2 से 5 मार्च रंगरसिया आयोजन
विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी द्वार जयपुर के विद्याधर नगर सेक्टर 7 स्थित अग्रसेन पार्क के सामने 2 से 5 मार्च तक विद्याधर नगर स्टेडियम आयोजन समिति जयपुर द्वारा आयोजित होने जा रहे नानी बाई रो मायरो के पोस्टर का विमोचन करते हुए योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम ने कहा कि जया किशोरी के बचपन से उदित भक्ति भाव ने उन्हें एक आधुनिक युवा कथावाचक के रूप में देश विदेश में विख्यात किया है वे धर्म और भक्ति के आधार पर करोड़ों युवाओं की प्रेरणा बन गई है, आधुनिक समय की युवा मोटिवेशनल आईकॉन बनी जया किशोरी जी के पोस्टर का विमोचन करते हुए मुझे खुशी है,उनका जयपुर आगमन धर्म प्रेमियों के लिए सात्विक ऊर्जा के साथ धार्मिक उल्लास उमंग का सेतु बनेगा।
भक्ति की पवित्र अभिव्यक्ति है जया किशोरी – योगी मनीष भाई
पोस्टर विमोचन के अवसर पर योगा पीस संस्थान के योग निदेशक आध्यात्मिक वक्ता एवं लेखक योगी मनीष भाई ने कहा की भक्ति की पवित्र अभिव्यक्ति है जया किशोरी। नानी बाई को मायरो आयोजन समिति के अनिल संत (एडवोकेट) नरेंद्र कविया (अध्यक्ष, राजस्थान पटवार संघ) एवम उत्तम पोद्दार को संस्थान के शिक्षा प्रकोष्ठ एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ परिसर का भ्रमण करते हुए सेवाओं की जानकारी प्रदान की इस अवसर पर योग गुरु योगाचार्य ढाकाराम ने उन्हें एक कदम स्वास्थ्य से आनंद की ओर पुस्तिका भेंट करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया ।
आयोजन समिति के अनिल संत (अधिवक्ता) ने बताया कि 5 मार्च को आकांक्षा शर्मा और अन्य शेखावटी कलाकारों द्वारा होली धमाल कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। आपको बता दें कि जया किशोरी कथा से प्राप्त हुए पैसों का बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान में दान कर देती हैं। यह संस्थान दिव्यांग लोगों की सेवा करता है। इसमें विशेष तौर पर दिव्यांगों की आर्थिक मदद की जाती है। साथ ही उनके रोजगार और खाने-पीने की भी व्यवस्था की जाती है।