Skip to main content

Blood Donation Camp (2023)

“पूजनीय पिताजी की 104 वी ज्वांती पर उनकी पावन स्मृति में योगा पीस संस्थान, एकम योगा, भारतीय जैन संघटना पिंक सिटी, स्वर्गीय श्री विजय राज कोठारी (VRK) चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर, देने का सुख परिवार, अभिभावक एकता संघ राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस पुनीत कार्य में मुस्कुराते हुए सहयोग प्रदान करें”
*- योगाचार्य ढाकाराम*
???? *ब्लड डोनेशन कैंप* ????
*दिनांक :- 31 जनवरी 2023*
*समय:- प्रात: 09:00 से 2:00 बजे*
*स्थान: *योगा पीस संस्थान*
साइंस पार्क के पीछे, सुभाष नगर, शास्त्री नगर , जयपुर
“आइए हम सब मिलकर *रक्तदान जीवनदान* की इस कल्याणकारी मुहिम में स्वयं रक्तदान करें तथा अपने परिवार जनों एवं मित्रों को भी प्रेरित कर *देने के सुख* अनुभव करवाएं साथ ही उन्हें पुण्य कर्म संचित का अवसर प्रदान करें”
 

Birthday News

आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद आप सभी ने मेरे अवतरण दिवस पर जो इतनी सारी शुभकामनाएं भेजी उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद परम पिता परमेश्वर की अनुकंपा यूं ही बरसती रहे आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद

आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद आप सभी ने मेरे अवतरण दिवस पर जो इतनी सारी शुभकामनाएं भेजी उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद परम पिता परमेश्वर की अनुकंपा यूं ही बरसती रहे आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद

Amaruajala

योगपीठ संस्थान एकम योग अकादमी जयपुर के योगाचार्य ढाकाराम ने कहा कि योग का मतलब परम आनंद की प्राप्ति से है, आनंद तो हर किसी के अंदर समाहित है, लेकिन हम उसे देख नहीं पाते हैं। हम जब साधना करते हैं तो साधना से ही परम योग की प्राप्ति संभव है। भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उन्होंने कहा कि योग क्रिया से शरीर का श्वसन तंत्र व रक्त परिसंचरण तंत्र मजबूत होता है, जिससे शरीर सर्दी, जुकाम, खांसी, अस्थमा, निमोनिया व फेफड़ों से संबंधित अन्य बीमारियों से बच सकता है। दून योगपीठ, देहरादून के संस्थापक आचार्य विपिन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के गांवों का यदि योग और आयुर्वेदिक ग्राम के रूप में विकास किया जाए तो गांवों से पलायन रोका जा सकता है।

सिटी रिपोर्टर

योग केंद्र में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन
| योग संस्थान योगापीस और एकम योगा की ओर से शास्त्रीनगर स्थित योग केंद्र पर दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोविंद देवजी के महंत अंजन कुमार गोस्वामी, परिवहन एवं सैनिक कल्याण

Surat News Jyoti

सूरत. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय योग को समर्पित प्रवास के तहत जयपुर से सूरत आए योगा पीस संस्थान के संस्थापक योग गुरु ढाकाराम बुधवार को शहर के दो विद्यालयों में पहुंचे। यहां विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को उन्होंने हंसते-मुस्कुराते नियमित योग करने का अनुभव कराया तथा प्रेरणा दी।
योगा पीस संस्थान के स्वतंत्र निदेशक मनीष विजयवर्गीय ने बताया कि गुरुजी ने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान बुधवार सुबह सात बजे भटार स्थित आशीर्वाद पैलेस सोसाइटी के क्लब हाउस में सोसायटी वासियों को सदैव स्वस्थ व ऊर्जावान रहने के लिए योग के अनुभव करवाए। इसके बाद सुबह 9 बजे योग गुरु ढाकाराम एयरपोर्ट रोड स्थित स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी पहुंचे और विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने और परीक्षा में अव्वल आने के लिए नियमित योग का महत्व बताते हुए योगाभ्यास करवाएं। संस्थान के निदेशक राजेश माहेश्वरी एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राजेश सुराणा ने योग गुरु ढाकाराम, आध्यात्मिक वक्ता व लेखक योगी मनीष विजयवर्गीय एवं योगी वशिष्ठ पाराशर को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर 13 वर्षीया श्रीरामचरितमानस बालवाचिका एवं आज के बच्चे कल का भविष्य पुस्तक की लेखिका भाविका माहेश्वरी को योग गुरु ढाकाराम ने सम्मानित किया। इसके बाद सुबह 11 बजे योग गुरु ने भगवान महावीर विश्वविद्यालय के सभागार में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को तनाव मुक्ति एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मुस्कुराते हुए नियमित योग के महत्व की प्रेरणा देते हुए योगाभ्यास करवाएं।

Dainik Navjyoti

योग शिविर आयोजित
जयपुर। फिट योग संस्थान की ओर से मानसरोवर स्थित द्रव्यवती नदी स्थित पार्क में शनिवार सुबह योग शिविर आयोजित किया गया। संस्थान के प्रशिक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि शिविर में संस्थान के योगाभ्यासियों के अलावा शहर के
बहुत से लोग योगाभ्यास के लिए पहुंचे। इस अवसर पर योग गुरु ढाकाराम सापकोटा ने योग की विभिन्न क्रियाओं के द्वारा स्वस्थ रहने के गुर सिखाए।

कानून व्यवस्था

कानून व्यवस्था
जयपुर। लोहागढ़ रिसोर्ट में आयोजित शुभ बिजनेस आईकॉन अवॉर्ड-2022 के मंच पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने योगाचार्य ढाकाराम को योग गुरु अवार्ड से सम्मानित किया।
विख्यात शख्सियतों को किया सम्मानित : आयोजक राजन कायस्थ व आरती निर्वाण ने बताया की इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की 50 से ज्यादा विख्यात शख्सियतों को लोहागढ़ रिसोर्ट में अवॉर्ड ट्रॉफी देकर मोटिवेट किया। बाल योगी योगाचार्य ढाकाराम को योगा पीस संस्थान के संस्थापक के रूप में उनके द्वारा 3000 से अधिक योग प्रशिक्षक तैयार करने के साथ-साथ योग से रोग निदान के बेहतरीन सेवा कार्य हेतु आयोजन समिति की ज्यूरी ने उनका चयन विख्यात योग गुरु के रूप में सार्वजनिक सम्मानित कर किया प्रोग्राम में देश भर
पीपी खन्ना, अजय वधावन, एमएसएमई चेयरमैन इंद्रजीत घोष, अमित हुड्डा रोहित अग्रवाल, इटली से समीर भट्ट, आशीष सर्राफ, आध्यात्मिक वक्ता एवं लेखक योगी मनीष विजयवर्गीय, फिट योगा संस्थान से योगी अरविंद सेजवान एवं हरि ओम सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर बॉलीवड एक्ट्रेस धम गर्ल ईशा देओल ने कहा कि