Skip to main content

Testimonials ↪

हृदय से योगाचार्य ढाकाराम गुरुजी और उनके योगापीस सेंटर का बहुत-बहुत धन्यवाद – तारा शर्मा, जयपुर

मैं हृदय से योगाचार्य ढाकाराम गुरुजी और उनके योगापीस सेंटर का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहती हूँ।

कुछ समय पहले तक मुझे कंधे, कमर और पैर में बहुत दर्द व सुनापन रहता था और दाहिने पैर में ब्लॉकेज बताया था वह L4-L5 की कंप्रेशन के कारण है ऐसा डॉक्टर ने बताया था, साथ ही हर समय थकान महसूस होती थी। मैंने कई अच्छे फिजिशियन्स और अनुभवी डॉक्टर्स से सलाह ली, उनकी दवाइयाँ भी लीं और कई तरह के डायग्नॉसिस व टेस्ट भी करवाए, लेकिन उससे मुझे कोई खास फायदा नहीं मिला।

लेकिन जब से मैंने योगाचार्य ढाकाराम गुरुजी के मार्गदर्शन में थैरेपीयूटिक योग शुरू किया है, मेरी सेहत में अद्भुत सुधार आया है। आज मैं पहले से कहीं अधिक स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी पा रही हूँ और मेरे पैरों का सुन्नपन 100% सही हो गया और कंधे में 60% आराम है।

आपकी मेहनत, सही मार्गदर्शन और समर्पण ने मेरी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लाया है।
आपका दिल से आभार। 🙏

ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखे, ताकि आप इसी तरह लोगों के जीवन में स्वास्थ्य और खुशियाँ लाते रहें।

तारा शर्मा
जयपुर